'पैसा जमीन में गाड़ दो, बैंक में मत रखना....' झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिया अजीब बयान

Jharkhand, Hemant Soren, Jharkhand Chief Minister, Jharkhand News, Indian Bank, Money, Ramgarh By Election 2023, Jharkhand By Election

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ में एक चुनावी सभा में हैरान करने वाला बयान दिया है।

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ में एक चुनावी सभा में हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘अपना पैसा जमीन में गाड़ दो, लेकिन बैंक में मत रखना। आज भरोसा नहीं है कि कौन सा बैंक कब डूब जाए।’

विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘आजाद भारत का सबसे बड़ा पैसे का घोटाला मोदी सरकार में हुआ है। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। पता नहीं कौन सा बैंक कब डूब जाए। बैंक वालों के हाथ-पांव फूल रहे हैं।’

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1629051363014635520?s=20

जनता को याद दिलाई पुरानी बात

हेमंत सोरेन ने पुरानों दिनों की याद दिलाते हुए कहा, ‘हमारे बूढ़े-बुजुर्ग अपना पैसा पॉलिथीन में रखकर जमीन में गाड़ देते थे। या बक्सा के नीचे, कपड़ा के अंदर और चावल के बोरे में रख देते थे। कम से कम जितना रख देते थे, उतना मिल तो जाता था। आज तो वह भी नहीं निकलता है।

विज्ञापन

विपक्ष ने वोटों की कीमत तय की

हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्षियों ने वोट लेने का रेट तय किया है। जिसमें पुरुष सात सौ रुपए और महिला वोट तीन सौ रुपए में तय किया गया है। जो व्यक्ति अपने वोट को पैसा से बेचता है, समझिए कि वह अपना घर बेचेगा। यदि आपने विपक्षियों को वोट दिया तो रामगढ़ के सभी रोड का ठेका, कोयला लोडिंग और अनलोडिंग और खदान का काम भी यही लोग करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ