हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

झारखंड में ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले में दो बच्चों की मौत के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चों के शव महिला के मायके वाले गांव के एक कुएं से मिले. पूछताछ में महिला ने ससुराल वालों से बदला लेने की बात कही है.

विज्ञापन
झारखंड के गोड्डा जिले में दो बच्चों के शव कुएं से मिलने के बाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है (Photo-AI Generated)

झारखंड के गोड्डा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां एक महिला पर अपने आठ साल के बेटे और रिश्तेदार के 11 साल के बच्चे की हत्या करने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने ससुराल वालों से बदला लेने के लिए दोनों बच्चों को कुएं में धकेल दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान राखी कुमारी के रूप में हुई है. उसे बृहस्पतिवार को उसके मायके से गिरफ्तार किया गया.

दुर्गा पूजा का मेला देखने गई थी महिला

पुलिस के अनुसार, राखी कुमारी 19 अक्टूबर को अपने पति विक्रम सिंह, आठ साल के बेटे अरब कुमार और रिश्तेदार के 11 साल के बच्चे आयुष कुमार के साथ दुर्गा पूजा का मेला देखने दुमका गई थी. इसी दौरान महिला और दोनों बच्चे लापता हो गए. अगले दिन महिला के पति विक्रम सिंह ने दुमका नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. विक्रम सिंह पाकुड़ जिले के रहने वाले हैं.

कुएं से मिले दोनों बच्चों के शव

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों के शव महिला के मायके वाले गांव में एक कुएं से बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और राखी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया. दुमका नगर थाना प्रभारी प्रियंका आनंद के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह दोनों बच्चों को अपने मायके ले गई थी. वहां उसने उन्हें कुएं में धकेल दिया.

विज्ञापन

ससुराल वालों से बदला लेने की बात कही

पुलिस के मुताबिक, राखी ने पूछताछ में कहा कि उसने यह कदम अपने पति और ससुराल वालों से बदला लेने के लिए उठाया. उसका आरोप था कि ससुराल वाले उसे परेशान करते थे. फिलहाल, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola