हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू-टोना करने के शक में 46 वर्षीय आदिवासी महिला रेंदाई सुम्भरुई की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू-टोना के शक में 46 वर्षीय आदिवासी महिला की हत्या. (Image-X)

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू-टोना करने के शक में एक आदिवासी महिला की हत्या कर दी गई. महिला की उम्र 46 साल थी. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. चाईबासा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बहमन तुती ने बताया कि पुलिस को शनिवार सुबह इस घटना की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस की एक टीम कराइकेला थाना क्षेत्र के कोलजोमरो गांव पहुंची. वहां एक महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान रेंदाई सुम्भरुई के रूप में हुई है.

घर में घुसकर की महिला की हत्या

पुलिस के मुताबिक, रेंदाई सुम्भरुई शुक्रवार देर रात अपने घर में सो रही थीं. इसी दौरान चारों आरोपी उनके घर में घुस गए. आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपियों को महिला पर जादू-टोना करने का शक था. इसी के चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया.

पति की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और डायन प्रथा निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने इस मामले में जोनुआ गांव के रहने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें बुधु होनहागा, मार्टिन डिग्गी, मार्टुस होनहागा और मधुसूदन होनहागा शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जादू-टोना करने के शक में महिला की हत्या किए जाने के आरोपों की जांच के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola