Jharkhand Crime: झारखंड में चलती ट्रेन में एक महिला के साथ रेप का प्रयास किया गया। आरोपी पेंट्री कार कर्मचारी बताया जा रहा है। वारदात रात 2 से 3 बजे के बीच कटक और जाजपुर के बीच हुई। उत्कल एक्सप्रेस में सफर कर रहे लोगों ने दिव्यांग महिला की चीखें सुनी। जिसके बाद दरवाजा खुलवाया तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। आरोपी कर्मचारी महिला के साथ अंदर मिला। महिला ने आरोप लगाया कि वह टॉयलेट करने आई थी। लेकिन आरोपी अचानक अंदर आ गया और उससे जबरदस्ती करने लगा। लोगों ने आरोपी को चक्रधर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ेंः चलती एंबुलेंस में मरीज की पत्नी से रेप की कोशिश, हालत बिगड़ने पर पति ने दम तोड़ा
बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है। जो उत्तर प्रदेश जा रही थी। जिस समय आरोपी टॉयलेट में घुसा, वह शराब के नशे में था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने बताया कि रात के समय वह अपनी सीट से उठकर जैसे ही बाथरूम में घुसी, आरोपी अंदर आ गया। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लेकिन उसकी चीखें सुनकर दूसरे यात्री मौके पर आ गए। आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की।
चीखें सुनकर टॉयलेट की ओर दौड़े लोग
ट्रेन में मौजूद यात्रियों के अनुसार रात को एक महिला के चीखने की आवाज उन्होंने सुनी, जिसके बाद बाथरूम की ओर गए। युवकों ने दरवाजा पीटा तो आरोपी ने दरवाजा खोल दिया। टॉयलेट के अंदर एक दिव्यांग महिला के साथ आरोपी ने दरिंदगी करने की कोशिश की थी। लोगों ने आरोपी की छितरपरेड भी की। बाद में आरोपी रामजीत सिंह को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर GRP के हवाले कर दिया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि उत्कल एक्सप्रेस 18477 ओड़िशा के पुरी से उत्तराखंड के ऋषिकेश तक चलती है। महिला AC-3 कोच में सवार थी। साथ में उसका नाबालिग बेटा भी था।
पिछले साल मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक महिला के साथ चलती ट्रेन में रेप हुआ था। 30 साल की महिला के साथ 22 साल के आरोपी ने रेप किया था। पुलिस ने आरोपी को 3 घंटे में दबोच लिया था। वारदात एसी कोच में हुई थी। महिला कोच में अकेली थी।
यह भी पढ़ें:‘पापा दीदी से गंदी हरकत करते…’, 13 साल की बच्ची ने स्कूल में टीचर को बताई पिता की करतूत, मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
22 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
2 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
3 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines