Jharkhand Political Crisis : झारखंड में अभी राजनीतिक संकट खत्म नहीं हुआ है। चंपई सोरेन ने भले ही सीएम पद की शपथ ले ली, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती फ्लोर टेस्ट है। इसके लिए महागठबंधन के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया गया है। राज्य में सोमवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट के लिए हैदराबाद से विधायक कब लौटेंगे, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
राजभवन में चंपई सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह 2 फरवरी को हुआ था। राज्यपाल ने चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस-राजद के दो नेताओं को भी शपथ दिलाई थी। इसी दिन जेएमएम, कांग्रेस और राजद के विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद भेज दिया गया था। वे लोग एक प्राइवेट रिसोर्ट में रुके हुए हैं। अब ये विधायक फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें : झारखंड के नए सीएम बने चंपई सोरेन
हैदराबाद में महागठबंधन के 36 विधायक रुके हैं
हैदराबाद में महागठबंधन के 36 विधायक हैं, जो आज शाम 6 बजे झारखंड लौटेंगे। सभी 36 विधायक हैदराबाद से रांची एयरपोर्ट पर उतरेंगे और फिर सीधे सर्किट हाउस चले जाएंगे। ये लोग रातभर सर्किट हाउस में ही रहेंगे और फिर कल सुबह फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। फ्लोर टेस्ट के बाद विधायक अपने-अपने घर जा सकेंगे।
बहुमत साबित करने के लिए चाहिए 41 विधायक
चंपई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। इसके लिए अदालत ने उन्हें अनुमति दे दी है। चंपई सोरेन को बहुमत साबित करने के लिए 41 विधायक चाहिए। हैदराबाद में 36 विधायक हैं। हेमंत सोरेन को लेकर यह आंकड़ा 37 पहुंच रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कुछ विधायक झारखंड में रुके हुए हैं।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
11 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines