Jharkhand Political Crisis : 'यह एक विराम है...', हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड बंद, हाई कोर्ट में सुनवाई आज

Jharkhand Political Crisis : झारखंड में राजनीतिक संकट है। जांच एजेंसी के शिकंजे में फंसे हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया है।

Hemant Soren plea refuses

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका।

Jharkhand Political Crisis : बिहार के बाद झारखंड में सियासी हचलच तेज है। जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड संगठनों ने गुरुवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। जहां हाई कोर्ट में आज हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई होगी तो वहीं लोगों की निगाहें चंपई सोरेन की ताजपोशी पर टिकी हैं।

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित ईडी के दफ्तर में जांच एजेंसी के अधिकारी गुरुवार सुबह से हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रहे हैं। जमीन घोटाले से संबंधित मनी लॉन्डिंग केस में पूर्व सीएम से सवाल जवाब किए जा रहे हैं। ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। HC में उनकी याचिका पर आज सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने किया Tweet

ईडी की गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक कविता पोस्ट करते हुए लिखा कि यह तो सिर्फ एक विराम है। हमेशा लड़ा हूं और आगे भी लड़ूंगा, लेकिन समझौते की भीख नहीं लूंगा।

विज्ञापन

चंपई सोरेन होंगे अगले सीएम

विज्ञापन

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने एक फरवरी को झारखंड बंद करने की घोषणा की है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया। झारखंड के अगले सीएम चंपई सोरेन होंगे।

विज्ञापन

बीजेपी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

हेमंत सोरेन को लेकर भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड में ये तो होना ही था। हेमंत सोरेन पर 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप है। सब कुछ बेचने के बाद उन्होंने रांची में डिफेंस की जमीन भी बेच दी। वे इसे सही ठहराते रहे और ईडी के समन की अवहेलना करते रहे। हेमंत सोरेन भूल गए कि कानून सबसे ऊपर है। वे 40 घंटे तक लापता रहे और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। उन्होंने झारखंड को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर शर्मसार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ