Jharkhand News: झारखंड में चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट के बाद एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम प्लांट किया था।
जंगल में पत्ते तोड़ने गया था किशोर
जानकारी के मुताबिक मामला गुरुवार का है। चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ समेत भारी संख्या सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद किया। इसके बाद चाईबासा के सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव वालों ने बताया कि मृतक रोलाब्रुपी जेंगागड़ा जंगल में पत्ते तोड़ने गया था। तभी आईईडी ब्लास्ट हो गया और उसकी मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ में आईईडी बम से की थी दो हत्याएं
बता दें कि इसी साल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक आरोपी ने शादी में तोहफे के रूप में दिए म्यूजिक सिस्टम में आईईडी बम लगाया था। सिस्टम चालू करते ही वह फट गया और दूल्हे व उसके भाई की मौत हो गई थी। धमका इतना शक्तिशाली था कि कमरे की दीवार और छत तक गिर गई थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वह दुल्हन पर शादी का दबाव बना रहा था।
संबंधित खबरें
ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
11 hrs agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
12 hrs agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
3 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
5 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
10 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
12 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
13 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
14 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
22 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines