धनबाद ने अरूण कुमार तिवारी की रिपोर्टः धनबाद शहर के आसमान से कोयलांचल का हवाई भ्रमण कराने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना गुरुवार की शाम ध्वस्त हो गई। दरअसल बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरकर एक ग्लाइडर शहर के ऊपर भ्रमण कर रहा था। उसी दौरान ग्लाइडर में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण ग्लाइडर अनियंत्रित होकर बिरसा मुंडा पार्क के समीप नीलेश कुमार के घर पर जा गिरा।
पायलट सहित दो घायल
हादसे में ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दौरान ग्लाइडर पर सवार उसका पायलट और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई है। जिसे नियंत्रित करने में पुलिस जुटी हुई है।
मालूम हो कि पिछले कुछ समय से ग्लाइडर के द्वारा धनबाद शहर का हवाई भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को किसी तकनीकी खराबी के कारण धनबाद शहर के आसमान में हवाई उड़ान भर रहा ग्लाइडर अचानक अनियंत्रित होकर बरवाअड्डा हवाई अड्डे से करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर क्रैश हो गया।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
3 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines