Jharkhand News, धनबाद से अरुण कुमार तिवारी की रिपोर्ट: झारखंड (Jharkhand News) के धनबाद (Dhanbad) जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल स्वर्गीय निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सिटी स्कैन रूम में आग लग गई। बताया गया है कि आग से कमरे में लगी लाखों रुपये की मशीनरी जल कर राख हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मरीजों के वार्डों में भरा धुआं
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार दोपहर की है। बताया जाता है कि अस्पताल के सिटी स्कैन रूम से अचानक धुआं निकलने लगा। धुएं को देख अस्पताल में भर्ती मरीजों समेत स्टाफ के भी होश उड़ गए। बताया गया है मरीजों के वार्डों में भी धुआं भर गया। मरीजों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। तीमारदार अपने-अपने मरीजों को लेकर बाहर की ओर भागने लगे।
मुख्य बिजली सप्लाई बंद की
वहीं सूचना पर अस्पताल के अन्य अधिकारी और टेक्नीशियन भी मौके पर पहुंच गए। बाकी मरीजों को भी वार्ड से बाहर निकाला गया। पल में ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अस्पताल कर्मचारियों ने सिटी स्कैन रूम को खोला। इसके बाद सिटी स्कैन मशीन समेत अन्य उपकरणों की पावर सप्लाई को बंद किया गया। टेक्नीशियन मामले की जांच कर रहे हैं।
जांच के लिए बुलाई इंजीनियरों की टीम
अस्पताल प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में फौरी तौर पर सामने आया है कि किसी शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। हालांकि आग ज्यादा भड़क नहीं पाई। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। फिलहाल स्थिति सामान्य है। सिटी स्कैन मशीन को बंद कर दिया गया है। जांच के लिए इंजीनियरों की टीम को बुलाया जाएगा।
झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
6 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
7 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
10 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
14 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
15 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
19 days agoधोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
20 days agoईडी की झारखंड-ओडिशा में छापेमारी, सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines