Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में एक दलित की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। वहीं पुलिस ने बताया कि नागो पासी नामक दलित व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। वहीं परिजनों ने उच्चाधिकारियों से इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
यह है मामला
बता दें कि पुलिस पासी को उसकी मां की हत्या की पूछताछ के मामले में बेंगाबाद स्टेशन लाई थी। रविवार रात को पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। लेकिन सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। नागो की मौत के पास आस.पास के ग्रामीण थाने के पास इकट्ठा हो गए। वहीं परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को उन्हें पुलिस ने नागो से मिलने नहीं दिया लेकिन सोमवार सुबह उसके मौत की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए
परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नागो की थाने में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस अपने आप को बचाने के लिए बीमारी का बहाना बना रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
वहीं ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए आनन-फानन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थाने पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। हालांकि ऐहतियात बरतते हुए अस्पताल और थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान नागो को दिल का दौरा पड़ा और गिरिडीह अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उधर गिरिडीह एसपी ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह और एसआई मिथुन रजन को लाइन हाजिर कर दिया है।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
8 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines