Jharkhand news: CM हेमंत सोरेन बोले- यह झारखंड है यहां की सरकार जो चाहेगी वही लागू होगा 

हेमंत सोरेन

रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्ट: 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति संबंधी विधेयक राज्यपाल द्वारा लौटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्यपाल रमेश बैस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा केंद्र सरकार राज्यपाल के माध्यम से राज्य सरकारों को परेशान करने का काम कर रही है। लेकिन यह दिल्ली, कश्मीर या अंडमान निकोबार नहीं है यह झारखंड है यहां की सरकार जो चाहेगी वही लागू होगा।,  गवर्नर जो चाहेगा वह नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर वह चाहते हैं कि संवैधानिक पद की कसम खाकर उसकी धज्जियां उड़े हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि हम लोगों ने जो कानून बनाया वह असंवैधानिक है। अजीब हाल है। सवा तीन करोड़ लोग सरकार बनाया है। ये सब लोग बोका लोग है क्या! चिंता मत करो यही बोका लोग तुमको इतना ठोकेगा कि जीवन में फिर राजनीति करना छोड़ दोगे। मुख्यमंत्री आज सरायकेला में खतियानी जोहार यात्रा में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

विधेयक लौटाते हुए यह कहा था 

बता दें यह विधेयक ‘झारखण्ड स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा और परिणामी सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभों को लेकर है। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार को विधेयक वापस करते हुए राज्यपाल ने कहा था कि राज्य सरकार इस विधेयक की वैधानिकता की समीक्षा करें कि यह संविधान के अनुरूप एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुरूप हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ