---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

Jharkhand News: धनबाद जेल में बंदियों के दो गुटों के बीच झड़प, मारपीट में आधा दर्जन कैदी घायल

धनबाद से अरूण कुमार तिवारी की रिपोर्टः धनबाद जेल में बं‍द‍ियों के दो गुटों में रव‍िवार को भि‍ड़ंत हो गई। मारपीट में छह से अधिक बंदियों को चोटें लगी हैं। दोनों गुटों में भि‍ड़ंत की शुरुआत होते ही जेल प्रशासन ने आठ बार पगला सायरन बजाया। इससे हड़कंप मच गया। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। […]

---विज्ञापन---

धनबाद से अरूण कुमार तिवारी की रिपोर्टः धनबाद जेल में बं‍द‍ियों के दो गुटों में रव‍िवार को भि‍ड़ंत हो गई। मारपीट में छह से अधिक बंदियों को चोटें लगी हैं। दोनों गुटों में भि‍ड़ंत की शुरुआत होते ही जेल प्रशासन ने आठ बार पगला सायरन बजाया। इससे हड़कंप मच गया। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

जेल सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले धनबाद के एक भगोड़े अपराधी ने वीडियो जारी कर एक दबंग घराने के लोगों को बलिया भेज देने की धमकी दी थी। इसके बाद से घराना समर्थको के बीच भगोड़ा अपराधी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था। आज जेल में घटी घटना का तार भी धमकी भरे वायरल वीडियो के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

---विज्ञापन---

जेल प्रशासन खंगाल रहा सीसीटीवी फुटेज

जेल प्रशासन जेल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है। प्रथमदृष्टया देखा गया है कि बिनोद सिंह अकेला जा रहा था जिसे रोककर दो बंदियों ने मारपीट की। इसके कुछ देर बाद बिनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ दूसरे गुट पर हमला कर देता है। जेल सूत्रों के अनुसार जेल के भीतर दो राउंड में झड़प हुई थी।

जेल के भीतर अनवर हथेला और बिनोद सिंह के बीच झड़प की शुरुआत हुई थी। बता दें कि नीरज हत्याकांड में बिनोद सिंह जेल में है तो अनवर प्रिंस खान गुट का सदस्य बताया जाता है। अनवर को हाल ही में पुलिस ने जेल भेजा है। इस झड़प में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2023 05:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola