Jharkhand News: झारखंड का सबसे बड़ा नक्सली और 15 लाख का इनामी छोटू खरवार मारा गया। नक्सली घटनाओ के आरोपी छोटू खरवार पर झारखंड सरकार ने 15 लाख का इनाम रखा था। छोटू खरवार की मौत आपसी लड़ाई में हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह वारदात लातेहार जिले के नवाडीह में मंगलवार की देर रात हुई है। नक्सली कमांडर छोटू खरवार 100 से ज्यादा नक्सली घटनाओं में आरोपी था।
15 लाख का था इनाम
झारखंड के नक्सली छोटू खरवार (सुजीत उर्फ बिरजू सिंह उर्फ छोटे सिंह ) को झारखंड का सबसे बड़ा नक्सली कहा जाता है। जिसके ऊपर 15 लाख का इनाम रखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छोटू खरवार की हत्या आपसी लड़ाई में की गई है। हत्या को अंजाम छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमपांव जंगल पास दिया गया है। हालांकि अभी तक हत्या का सही कारण सामने नहीं आया है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
ये भी पढ़ें: बहू की हत्या के बाद किए शव के टुकड़े, बोरी में भरकर नदी में फेंका; धनबाद में ससुर क्यों बना हैवान?
समझौते के दौरान हत्या
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से माओवादियों के बीच आपसी रंजिश की खबरें सामने आईं। इसी रंजिश का समझौता करने के लिए माओवादी नक्सली भीमपाव जंगल में जमा हुए थे। समझौते के दौरान ही सभी माओवादी एक दूसरे से भिड़ गए। इसी बीच एक माओवादी ने गोली चलाई, जो छोटू खरवार को लगी। घटना के बाद छोटू खरवार के शव को छोड़कर सभी लोग जंगल से फरार हो गए। पलामू डीआईजी वाई एस रमेश ने पुष्टि करते हुए कहा कि जंगल में उनको एक बॉडी मिली जो छोटू खरवार की है।
कौन था छोटू खरवार?
छोटू खरवार जो छिपादोहर इलाके का रहने वाला था। वह माओवादियों के कोयल-शंख जोन का इंचार्ज था। छोटू खरवार का नाम टेरर फंडिग के मामले में भी आ चुका है। जिसमें छोटू खरवार और उसकी पत्नी का नाम शामिल था। 2018 में NIA ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला 21 दिसंबर 2016 को शुरू हुआ जब लातेहार के बालूमाथ थाने की पुलिस ने एक शख्स को 3 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। चंदन ने पुलिस को बताया था कि ये रकम छोटू खरवार की थी।
ये भी पढ़ें: झारखंड चुनाव में INDIA की जीत के बाद CM हेमंत सोरेन आए सामने, दिया ये बड़ा बयान
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
14 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines