Jharkhand Naxal Encounter: झारखंड के चतरा में सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस की टीम को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। यहां सुरक्षाबलों और पुलिस ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए पांच नक्सलियों में से दो 25-25 लाख रुपये के इनामी जबकि दो अन्य पर 5-5 लाख का इनाम है।
झारखंड पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटनास्थल से 2 एके 47 बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ अन्य नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।
मारे गए नक्सलियों में ये शामिल
मारे गए पांच नक्सलियों में गौतम पासवान और चार्ली (दोनों SAC सदस्य) शामिल थे। दोनों पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन दोनों के अलावा नंदू, अमर गंझू और संजीव भुइयां सब जोनल कमांडर थे और इन तीनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। झारखंड पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से एके 47 और इंसास रायफल बरामद बरामद की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
रविवार को छत्तीसगढ़ में तीन नक्सलियों को किया था अरेस्ट
इससे पहले रविवार को छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान समुंद उर्फ सुमन सिंह आंचला (42), संजय कुमार उसेंडी (27) और परसराम धंगुल (55) के रूप में हुई है।
अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) खोमन सिन्हा ने कहा कि नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में एक सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए, संयुक्त टीम ने एक अभियान शुरू किया और कोयलीबेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत जंगल से तीन विद्रोहियों को गिरफ्तार करने में सफल रही।
एएसपी सिन्हा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए नक्सली कथित रूप से निर्माण कार्यों में लगे वाहनों को आग लगाने, टावरों में आग लगाने और लोगों को पुलिस मुखबिर और अन्य बताकर उन पर हमला करने सहित कई घटनाओं में शामिल थे।
संबंधित खबरें
ओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
2 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
4 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
9 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
11 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
12 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
13 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
21 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
22 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
25 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines