Jharkhand News: झारखंड के खूंटी में भूमि विवाद को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स ने मामूली विवाद में अपने चचेरे भाई की सिर काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कटे सिर को जमीन पर रखा और फिर उसके साथ सेल्फी भी ली। आरोपी को उसकी पत्नी और छह अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, युवक का सिर कलम करने के बाद 20 साल के आरोपी ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी ली। मृतक के पिता देसाई मुंडा की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद आरोपी और अन्य को गिरफ्तार किया गया।
मृतक के पिता ने किया ये दावा
मृतक के पिता देसाई मुंडा ने दावा किया कि उनका बेटा कानू मुंडा 1 दिसंबर को घर पर अकेला था। इस दौरान वे धान के खेत में काम के लिए गए थे। देसाई मुंडा ने दावा किया कि घर लौटने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि उनके भतीजे सागर मुंडा ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है।
जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी बस पलटी, 17 घायल, बचाव कार्य चालू
देसाई मुंडा ने बताया कि पड़ोसियों की ओर से मिली जानकारी के बाद मैंने अपने बेटे की खोज शुरू कर दी, लेकिन जब कानू कहीं नहीं मिला तो प्राथमिकी दर्ज कराई। खूंटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने सागर मुंडा को गिरफ्तार किया।
धड़ से 15 किलोमीटर दूर मिला सिर
मुरहू थाना प्रभारी चूड़ामणि टुडू ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद धड़ कुमांग गोपाला जंगल में और सिर 15 किलोमीटर दूर दुलवा तुंगरी इलाके में मिला। टुडू ने कहा कि छह मोबाइल फोन, दो धारदार खून से सने हथियार, एक कुल्हाड़ी और एक एसयूवी जब्त की गई है।
अधिकारी ने कहा कि लंबे समय से मृतक के परिवारों और आरोपियों के बीच जमीन को लेकर तनाव चल रहा था, जिसके कारण आरोपियों ने सिर कलम कर दिया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
झारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
51 mins agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
1 day agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
1 day ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
1 day agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
4 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
7 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
9 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
14 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines