Jharkhand Lok Sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों का मतदान आज समाप्त हो चुका है। अब सभी दल 4 जून को नतीजों के इंतजार में जुटे हैं। ऐसे में नतीजों से पहले आज शाम एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं। चाणक्य के सर्वे में एनडीए को 49 फीसदी, इंडी गठबंधन को 40 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। अन्य को 11 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। वहीं, एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए को 53 और इंडिया गठबंधन को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं। अन्य के खाते में 9 फीसदी वोट जा सकते हैं। झारखंड में भी लोकसभा की 14 सीटों पर मतदान हुआ। आज 1 जून को प्रदेश की 3 सीटों पर मतदान हुआ है। इनमें राजमहल, दुमका और गोड्डा सीटें शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश में 13 मई को 4 सीटों पर, 20 मई को 3 सीटों पर, 4 मई को 25 सीटों पर और 1 जून को 3 सीटों पर वोटिंग हुई। एग्जिट पोल के ताजा आंकड़ों की पल-पल की अपडेट आपको यहां मिलती रहेगी। सबसे तेज अपडेट के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…
| एक्जिट पोल | NDA | INDI | अन्य |
| NEWS24 TODAY’S CHANAKYA | 12 | 2 | 0 |
| TIMES NOW-ETG | 13 | 1 | 0 |
| ABP C-VOTER | 11-13 | 1-3 | 0 |
| INDIA TODAY AXIS | 8-10 | 4-6 | 0 |
| INDIA TV CNX | 10-12 | 1-3 | 0 |
अब तक क्लीन स्वीप नहीं कर पाई भाजपा
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर के दम पर प्रदेश की 14 में से 11 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं 1 सीट पर आजसू, 1 सीट पर कांग्रेस और इतनी ही सीट जेएमएम के खाते में गई थी। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की 14 में से 12 लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब रही थी। 2 सीटें कांग्रेस और जेएमएम गठबंधन के खाते में गई थी।
ये है झारखंड का गणित
बता दें कि झारखंड में इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछले दो चुनावों की तरह ही अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इसकी वजह है जेएमएम की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी। बीजेपी ने एक सीट आजसू को दी है। आजसू पिछले दो चुनावों से प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करती आई है। वहीं कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तरह जेएमएम पर निर्भर है। बता दें कि कांग्रेस 7, जेएमएम 5 और आरजेडी-माले 1-1 सीट पर चुनाव लड़े रहे हैं। हेमंत सोरेन के जेल में जाने के बाद से ही जेएमएम कमजोर हुई है ऐसे में बीजेपी यहां फायदा उठा सकती है।
ये भी पढ़ें: Exit Poll 2024 Live: अंतिम चरण का मतदान जारी, कुछ घंटों में सामने आ जाएंगे एग्जिट पोल्स
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
6 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines