Jharkhand Hindi News: झारखंड के सिंदरी से बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की मानें तो विधायक पुत्र ने रांची में आत्महत्या की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।
और पढ़िए –सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और विवादित बयान, बोले- संत-बाबा अब कसाई और आतंकी बन गए हैं
दिल्ली में यूपीएससी की पढ़ाई करता था युवक
पुलिस की मानें तो विधायक पुत्र कुछ दिन पहले ही रांची लौटा था। वह दिल्ली में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। दिल्ली से ही वह घुमने के लिए शिमला गया था, लेकिन शिमला से वह रांची कब और कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो फिलहाल हैदराबाद में हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है। निधन की सूचना पर विधायक की पत्नी रांची के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं।
अटकलों का बाजार गर्म
जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई बोकारो से की थी, इसके बाद उसने रामगढ़ के किसी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, इसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली चला गया था। युवक ने आत्महत्या किस कारण से की, इसके बारे में अभी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है।
कोई इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़ रहा है, तो कोई किसी और कारण से। पुलिस मामले की जांच कर रही है, इस जांच के बाद ही स्पष्ट पता चल पाएगा कि युवक ने आखिर किस कारण से आत्महत्या की और वो रांची कब और कैसे पहुंचा। लेकिन अभी युवक की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
5 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
2 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
3 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
4 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
4 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
7 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
7 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
10 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
12 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines