क्या है 6+4+1 का फार्मूला? जिसके तहत बने झारखंड में नए मंत्री, कल्पना सोरेन को नहीं मिली जगह

Jharkhand New Ministers List: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है। सियासी गलियारों में चर्चा थी पहले से एक मंत्री की छुट्टी तय है। वहीं, कल्पना सोरेन को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही थी। लेकिन उनको मंत्री नहीं बनाया गया है। जेएमएम कोटे से 6 मंत्री बने हैं।

Hemant Soren

Jharkhand Cabinet Minister List: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है। राज्य सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया था। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार 6+4+1 फॉर्मूले से किया गया है। इसी फॉर्मूले से जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी विधायकों को एडजस्ट किया गया। चर्चा थी कि कांग्रेस कोटे से इस बार दो मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। सियासी गलियारों में हेमंत की पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन को भी मिनिस्टर बनाए जाने की चर्चा चली थी। जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा था कि इस बार एक नए विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन ने जिस तरह मोर्चा संभाला, वे झारखंड की राजनीति में एक्टिव हुईं, उसको देख लग रहा था कि उनको बड़ी जिम्मेदारी पार्टी दे सकती है। लेकिन उनको मंत्री नहीं बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोरेन ने लिया अंतिम फैसला

हालांकि अंतिम फैसला हेमंत सोरेन ने ही लिया। नए फॉर्मूले के तहत जेएमएम कोटे से 6 मंत्री बनाए गए। वहीं, कांग्रेस के खाते में 4 पद गए। आरजेडी के कोटे से एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। विश्वास मत के दौरान सरकार के पक्ष में 45 वोट पड़े थे। बीजेपी और आजसू ने सदन का बहिष्कार किया। जिसके कारण विपक्ष को कोई वोट नहीं मिला। पक्ष और विपक्ष दोनों ने ही व्हिप जारी किया था। दूसरी बार हेमंत सोरेन विश्वास मत हासिल करने में सफल रहे थे।

विज्ञापन

सोरेन ने बीजेपी पर साधा निशाना

फ्लोर टेस्ट के दौरान सोरेन ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। विधायकों की भी खरीद फरोख्त की कोशिश की जा रही है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। सोरेन ने दावा किया कि विधानसभा में भी बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ेगा। वहीं, सोरेन के भाषण के दौरान बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। सभी आरोपों को बीजेपी नेताओं ने निराधार बताया।

विज्ञापन

झारखंड में दलीय स्थिति

पक्ष
झामुमो- 27
कांग्रेस- 17
राजद- 01
भाकपा माले- 01

विज्ञापन

विपक्ष
भाजपा- 24
आजसू- 03
एनसीपी- 01
निर्दलीय- 02

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ