हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

झारखंड में रद्द हुईं 44 भर्ती परीक्षाएं, 2014 से 2026 तक कौन-कौन से एग्जाम हुए कैंसिल? सोरेन सरकार ने जारी की लिस्ट

झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाएं रद्द करके नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पिछले 12 साल में हुईं 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द हुई हैं और इस फैसले से लाखों स्टूडेंट्स को बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन
Hemant Soren

छात्र आंदोलन के बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है. सोरेन सरकार ने बीती रात करीब 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी. अधिसूचना जारी करते हुए फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया. सोरेन सरकार ने बीती रात करीब 8 अधिसूचनाएं जारी की हैं. रद्द की गईं 44 परीक्षाओं में साल 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग और आउटसोर्स एजेंसी TSR डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) के द्वारा कराई गई परीक्षाएं शामिल हैं, जिनकी सूची भी सरकार ने जारी कर दी हैं. सभी लिस्ट और नोटिफिकेशन X पर अपलोड किए गए हैं.

झारखंड सरकार ने रद्द की ये परीक्षाएं

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर जैसे अहम पदों की भर्ती परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान किया है. सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट और प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों की भर्ती परीक्षाएं भी रद्द कर दी हैं. सोरेन सरकार हाई कोर्ट अनुरोध करेगी कि JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए.

2 महीने में जांच कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट

JPSC और JSSC में विजिलेंस सेल भी बनाई जाएगी, ताकि भविष्य में इन भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियां न हों. JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए काम कर रही वरिष्ठ IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली कमेटी अगले 2 महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी. गत सोमवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में सोरेन सरकार ने JSSC की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी. प्रदर्शनकारी छात्रों की सबसे बड़ी मांग यही थी. इसके बाद बीती रात TDPL एजेंसी द्वारा कराई गई सभी परीक्षाओं और जारी नतीजों को भी रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola