Jharkhand floor Test Latest Update : झारखंड में फ्लोर टेस्ट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जेएमएम और कांग्रेस ने व्हीप जारी कर सभी विधायकों को फ्लोर टेस्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। भाजपा का कहना है कि चंपई सोरेन की सरकार के पास बहुमत नहीं है। इस बीच जेएमएम ने दावा किया है कि चंपई सोरेन फ्लोर टेस्ट में पास हो जाएंगे।
झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन को अपना बहुमत साबित करना है। इसके लिए हैदराबाद से रांची लौटे विधायक भी फ्लोर टेस्ट में पहुंचने वाले हैं। सर्किट हाउस से विधायकों को लेकर बस रवाना हो गई है। इस बीच जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा। हमारे विधायकों की संख्या 47 से कम नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि चंपई सरकार के पास बहुमत से ज्यादा विधायक हैं।
यह भी पढ़ें : चंपई सोरेन को क्यों चुना गया झारखंड का नया मुख्यमंत्री? ये रहीं बड़ी वजहें
झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी पहुंचे विधानसभा
सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी विधानसभा पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेएमएम अपने विधायकों से डरी हुई है, इसीलिए उन पर नजर रख रही है। बीजेपी (जैसे विधायकों की खरीद-फरोख्त) कुछ भी गलत नहीं करती है। हम लोकतंत्र को दुकान नहीं बनाते हैं। कुछ लोग राजनीति में पैसे और परिवार के लिए इस तरह का काम करते हैं।
भाजपा ने दावा- चंपई सोरेन के पास नहीं है बहुमत
आपको बता दें कि भाजपा ने कहा कि फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए चंपई सोरेन के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। इस पर जेएमएम ने इंडिया गठबंधन के विधायकों की संख्या बताई है। उन्होंने कहा कि उनके पास कुल 47 विधायक हैं। इससे पहले खबर आई थी कि हैदराबाद सिर्फ 36 विधायक ही पहुंचे हैं और कुछ MLAs नाराज भी चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
11 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines