Jharkhand Police Bharti News: सरकारी नौकरी का सपना हर कोई देखता है। इसके लिए अभ्यर्थी सालों मेहनत करते हैं। सफलता पाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं, परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजनों की आंखों में भी अपने बच्चों की कामयाबी को लेकर ख्वाब पलते हैं। कई मेहनत करके अपने सपनों को पूरा कर लेते हैं तो कई मंजिल की दहलीज तक पहुंच सफलता से चूक जाते हैं। ऐसा ही हुआ झारखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दौरान, जहां फिजिकल टेस्ट के दौरान तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई।
जानलेवा साबित हुआ फिजिकल टेस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड के पलामू में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान 25 अभ्यर्थी बेहोश हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। उपमंडल पुलिस अधिकारी मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार रात से इलाज के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई। वहीं, तीसरे अभ्यर्थी की मौत रांची के रिम्स में हुई।
कैसे हुई तीन अभ्यर्थियों की मौत
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अभ्यर्थियों की मौत सांस फूलने की वजह से हुई है। हालांकि अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर के रंजन ने संदेह जताते हुए कहा, ‘ऐसा लगता है कि उन्होंने सहनशक्ति बढ़ाने के लिए किसी दवा का सेवन किया था।’ पीड़ितों की पहचान अमरेश कुमार (20), अरुण कुमार (25) और प्रदीप कुमार (25) के तौर पर की गई है।
ये भी पढ़ेंः UP पुलिस को घर में घुसे देख महिला ने दम तोड़ा, गोमांस रखने के आरोप में की थी छापेमारी
सीएम हेमंत सोरेन ने किया हस्तक्षेप
पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दौड़ सहित शारीरिक परीक्षण में भाग लेने वाले लगभग 100 उम्मीदवार अब तक बेहोश हो चुके हैं। फिलहाल मौत के सही कारणों की जांच की जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को मामले पर तत्काल संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। झारखंड में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया 9 सितंबर तक जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
झारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
1 day agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
2 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
3 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
3 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
6 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
6 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
9 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
11 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
16 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines