झारखंड में आम जनता की जेब पर महंगाई का एक और बड़ा बोझ बढ़ गया है. अगर आप बस से सफर करते हैं, तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. झारखंड में बस मालिकों की एसोसिएशन ने राज्य में चलने वाली बसों के किराए में सीधे 18 फीसदी का इजाफा किया है. यह फैसला शुक्रवार को एसोसिएशन की एक अहम बैठक के बाद लिया गया. बस मालिकों का कहना है कि यह कदम उठाना उनकी मजबूरी बन गया था क्योंकि राज्य में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने झारखंड बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बुधिया के हवाले से लिखा है, ‘हमने आखिरी बार 1 जुलाई 2021 को बस किराए में बढ़ोतरी की थी. पिछले 59 महीनों में, कई रूटों पर नए टोल प्लाजा बन गए हैं. इसके अलावा मिडिल ईस्ट संकट के कारण, डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई हैं. इसकी वजह से मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा था. इसलिए, हमने बस किराए में 18 फीसदी का इजाफा किया है.’
साथ ही पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि अगर भविष्य में डीजल, टायर और स्पेयर पार्ट्स की कीमतें कम होती हैं, तो किराए कम कर दिए जाएंगे.
कहां का कितना बढ़ा किराया
रांची से पटना – अब यात्रियों को इस रूट के लिए 590 रुपये चुकाने होंगे.
रांची से कोलकाता- पहले का किराया 500 रुपये था, जो अब बढ़कर 590 रुपये हो गया है.
रांची से गढ़वा – यहां का किराया 400 रुपये से बढ़ाकर सीधे 470 रुपये कर दिया गया है.
रांची से पलामू – पलामू जाने वाले यात्रियों को अब 350 रुपये के बजाय 415 रुपये देने होंगे.
रांची से सिमडेगा – यहां के लिए 230 रुपये की जगह 270 रुपये किराया देना होगा.
रांची से गुमला – इस रूट पर अब 200 रुपये के बदले 240 रुपये का टिकट लगेगा.
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
5 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
6 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
7 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
7 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
10 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
13 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
15 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines