Jharkhand Budget 2023: झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने राज्य का बजट पेश किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1,16,418 करोड़ का बजट जारी किया। यह बजट पिछले सत्र के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा है।
अभी हमें और बहुत कुछ करना बाकी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा,’ये बजट झारखंड के हितों में और यहां के लोगों के समस्या के समाधान को लेकर बनाया गया है। पिछले बजट के अनुपात में इस बजट में 15% का इजाफा हुआ है। इस राज्य को और भी अधिक संसाधनों की जरूरत पड़ेगी।’
उन्होंने कहा,’झारखंड की जरूरतें और आम जनों के अलावा कई संसाधनों पर भी सरकार का बजट जाता है। सामाजिक सुरक्षा को लेकर हमने कई ऐतिहासिक कदम उठाए लेकिन इससे काम नहीं बनेगा, अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 20 साल तक बजट सिर्फ एक कागजी कार्रवाई के रूप में देखने को मिला।’
अब जानिए बजट की खास बातें
- पुरानी पेंशन बहाल होगी। इसके लिए प्रयत्न निति बनेगा। पेंशन कोष के लिए 700 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- मिलेट मिशन योजना के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
- पंचायती राज के तहत हर पंचायत में ज्ञान केंद्र की स्थापना होगी। इसके लिए 1900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
- 800 नए आंगनबाड़ी भवन बनेंगे। सेविकाओं को स्मार्ट फोन देने की घोषणा हुई।
- स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के 12,446 करोड़ रुपए की प्रावधान।
- बेरोजगार युवकों को 6 माह तक एक हजार रुपए और महिलाओं और दिव्यांगों को 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेगा।
- दुमका और बोकारो से हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें: Ranchi News: झारखंड में डाॅक्टरों ने किया कार्य का बहिष्कार, ओपीडी सेवाएं ठप
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
2 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
4 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
5 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
6 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
6 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
9 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
9 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
12 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
14 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines