Jharkhand Budget 2023: झारखंड में 1.16 करोड़ का बजट जारी, पुरानी पेंशन बहाल, जानें क्या बोले CM हेमंत सोरेन

Jharkhand Budget 2023, Finance Minister Rameshwar Oraon, Jharkhand Budget, State Assemblye, Jharkhand Session, Old Pension Scheme, Hemant Soren

Jharkhand Budget 2023: झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने राज्य का बजट पेश किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1,16,418 करोड़ का बजट जारी किया। यह बजट पिछले सत्र के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन

अभी हमें और बहुत कुछ करना बाकी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा,’ये बजट झारखंड के हितों में और यहां के लोगों के समस्या के समाधान को लेकर बनाया गया है। पिछले बजट के अनुपात में इस बजट में 15% का इजाफा हुआ है। इस राज्य को और भी अधिक संसाधनों की जरूरत पड़ेगी।’

विज्ञापन

उन्होंने कहा,’झारखंड की जरूरतें और आम जनों के अलावा कई संसाधनों पर भी सरकार का बजट जाता है। सामाजिक सुरक्षा को लेकर हमने कई ऐतिहासिक कदम उठाए लेकिन इससे काम नहीं बनेगा, अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 20 साल तक बजट सिर्फ एक कागजी कार्रवाई के रूप में देखने को मिला।’

विज्ञापन

अब जानिए बजट की खास बातें

  • पुरानी पेंशन बहाल होगी। इसके लिए प्रयत्न निति बनेगा। पेंशन कोष के लिए 700 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • मिलेट मिशन योजना के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
  • पंचायती राज के तहत हर पंचायत में ज्ञान केंद्र की स्थापना होगी। इसके लिए 1900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
  • 800 नए आंगनबाड़ी भवन बनेंगे। सेविकाओं को स्मार्ट फोन देने की घोषणा हुई।
  • स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के 12,446 करोड़ रुपए की प्रावधान।
  • बेरोजगार युवकों को 6 माह तक एक हजार रुपए और महिलाओं और दिव्यांगों को 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेगा।
  • दुमका और बोकारो से हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: झारखंड में डाॅक्टरों ने किया कार्य का बहिष्कार, ओपीडी सेवाएं ठप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ