Jharkhand Assembly Elections 2024 (रिपोर्ट- सौरव कुमार): आज झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव हो रहा है। मॉक पोलिंग के बाद धनबाद की 6 समेत 38 विधानसभा क्षेत्र पर वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण में कुछ ऐसे भी बड़े नेता हैं, जो खुद के लिए वोट नहीं कर पाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम भी शामिल है, वह खुद के लिए वोट नहीं डाल पाएंगे। जानिए और कौन से ऐसे नेता हैं जो अपने लिए वोट नहीं डाल पाएंगे और क्यों?
हेमंत खुद के लिए क्यों नहीं कर सकते वोटिंग?
आज झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण है। इस चरण में कुछ ऐसे भी बड़े नेता हैं जो खुद के लिए वोटिंग नहीं कर सकते हैं। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने प्रथम चरण में अपना वोट डाला था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन वह खुद के लिए वोटिंग नहीं कर पाएंगे। इसकी वजह है कि वह हटिया विधानसभा क्षेत्र के वोटर हैं।
ये भी पढ़ें: Jharkhand Phase 2 Voting Live Updates: 38 सीटों पर वोटिंग शुरू, पहले चरण में 528 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन वह भी इस सीट के लिए खुद को वोट नहीं डाल पाएंगी। वह भी हटिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाता है, जो पहले चरण में हटिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर अपना वोट दे चुकी हैं।
और कौन नेता नहीं कर पाएंगे वोटिंग?
इस लिस्ट में डॉक्टर लुईस मरांडी का नाम भी शामिल है, जो दुमका विधानसभा क्षेत्र की वोटर हैं। लेकिन वह जामा से चुनाव लड़ रही हैं, वह खुद के लिए वोटिंग नहीं कर पाएंगी। कहा जा रहा है कि आज 38 सीटों की वोटिंग सीटों पर नए बने मतदाता निर्णायक हो सकते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, लगभग 13% मतदाता की संख्या बढ़ी है, कई विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की संख्या भी बढ़ी है। आज झारखंड में 38 विधानसभा सीटों पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
4 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines