Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अध्यक्ष बदल दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सांसद रविंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
बता दें कि बाबूलाल मरांडी जुलाई 2023 से अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। उन्हें पार्टी ने धनवार से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में इतना बड़ा बदलाव समझ से परे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि बीजेपी ने चुनाव से ऐन पहले झारखंड में मरांडी को हटाकर रविंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष क्यों नियुक्त किया?
हैरानी भरा फैसला
प्रदेश में चुनाव से पहले बाबूलाल मरांडी को अध्यक्ष पद से हटाकर रविंद्र कुमार राय को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर कई राजनीति विश्लेषक अचंभित है। ऐसा पहले भी होता आया है कि एक नेता पार्टी का अध्यक्ष होता है और विधानसभा का चुनाव भी लड़ रहा होता है। कई अध्यक्ष तो बाद में सीएम भी बन जाते हैं। ऐसे में अगर पार्टी को कोई बदलाव करना होता तो वो चुनाव से पहले नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से करती है। ऐसे में बीजेपी आलाकमान के इस फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कुछ विश्लेषकों को लगता है कि पार्टी ने मरांडी को फ्री हैंड देने के लिए और अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी ऐसा फैसला किया हो, लेकिन मरांडी प्रदेश के पहले सीएम और दिग्गज नेता रह चुके हैं। ऐसे में उनकी अपने क्षेत्र में सक्रियता हो, ऐसा भी जरूरी नहीं है। बल्कि वे तो अध्यक्ष होने के नाते पूरे प्रदेश में कैंपेन चलाते।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand Election: INDIA में दरार, 3 सीटों पर कांग्रेस-RJD ने उतारे उम्मीदवार
जानें कौन हैं रवींद्र कुमार
बता दें कि रविंद्र कुमार राय संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। वे झारखंड के कोडरमा से 2014 से 2019 तक सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वे 1985 और 1990 में बगोदर और राजधनवार से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राय बाबूलाल मरांडी की पहली सरकार में खान और खनिज मंत्री थे। वे मरांडी सरकार में दूसरे नंबर के व्यक्ति थे। इसके बाद मुंडा सरकार बनवाने में भी राय की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इससे पहले वे 2011 में पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी ने उनकी अध्यक्षता में ही 2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में 14 में से 12 सीटें जीतीं और 2014 में भी सरकार बनाई।
ये भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन की भतीजी ने बढ़ाई मुसीबत! पापा की सीट पर की दावेदारी, लिया दादा का आशीर्वाद
संबंधित खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
1 day agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
2 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
5 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
9 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
10 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
13 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
14 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines