Jharkhand Assembly Election 2024: झारंखड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में 13 और 20 नवंबर को दो चरणो में 81 सीटों पर वोटिंग होनी है। जहां एक ओर एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल हो चुका है और बीजेपी 66 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस के आला नेताओं, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रविवार को होनी थी, लेकिन अब यह बैठक सोमवार को होनी है। इस बीच आरजेडी ने बगावती तेवर दिखाए हैं।
बता दें कि इंडिया गठबंधन में शामिल आरजेडी को झारखंड में 4 सीटें दी गई हैं। राजद के कोटे में गोड्डा, हुसैनाबाद, देवघर और चतरा सीट गई थी। इस प्रस्ताव को राजद ने नकार दिया है। राजद ने कहा कि कम से कम पार्टी को प्रदेश में 7 सीटें मिलनी चाहिए। वह 7 से कम सीटें लेने के पक्ष में नहीं है। झामुमो और कांग्रेस में सहमति बनी थी कि कांग्रेस अपने कोटे से राजद को सीट देगा, वहीं झामुमो वामदल के साथ सीटें बांटेगा।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में लिस्ट जारी होते ही BJP में भगदड़, पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने पार्टी को कहा अलविदा
सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो…
आरजेडी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि अगर पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो सोमवार को बड़ा फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में लालू यादव और तेजस्वी यादव से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि 3-4 सीटें लड़ना पर गले काटने के समान है। पार्टी की प्रदेश की 22 सीटों पर पकड़ है। हालांकि हम 12-15 सीटों पर संभावनाएं देख रहे हैं। राजद को चार सीटों के अलावा छत्तरपुर सीट भी मिल सकती है।
कांग्रेस सीईसी की बैठक आज
बता दें कि आज टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस सीईसी की बैठक दिल्ली में होनी है। इस बैठक में आज पार्टी 30 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर सकती है। सभी सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं। ऐसे में उन पर आखिरी फैसला आज दिल्ली में होने वाली बैठक के जरिए होगा।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में नीतीश कुमार ने BJP को दिया झटका, सीट बंटवारे पर कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
6 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
7 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
7 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
7 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
10 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
13 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
15 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines