Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में इंडिया अलायंस के बीच दरार की खबर है। माले और आरजेडी में सीटों को लेकर पेच फंसा है, हालांकि इसके लिए लगातार बैठकों और बातचीत का दौर जारी है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को राजद ने छतरपुर सीट से अपना उम्मीदवार उतार दिया। जबकि यह सीट गठबंधन के अनुसार कांग्रेस के पास है। वहीं कांग्रेस ने राजद के खिलाफ विश्रामपुर से प्रत्याशी उतार दिया है। ऐसे में दोनों दलों के बीच तकरार बढ़ गई है।
गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने के कारण माले के नेताओे ने शुक्रवार सीएम हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात की थी। मीटिंग में तय हुआ कि समझौते वाली सीटों पर फिलहाल कोई प्रत्याशी नहीं उतारा जाए। दो-तीन दिनों तक गठबंधन के घटक दलों को इंतजार करने को कहा गया है। हालांकि राजधनवार सीट से माले और झामुमो ने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इस सीट पर दोनों दल दावा कर रहे हैं। कुल मिलाकर सीट बंटवारे पर अब पेच सुलझने की बजाय अब और ज्यादा उलझ गया है।
कांग्रेस-आरजेडी में बढ़ी तकरार
इधर राजद के साथ कांग्रेस की तकरार भी बढ़ गई है। कांग्रेस ने गुरुवार को 7 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। उसमें राजद के खिलाफ विश्रामपुर से सुधीर कुमार को उम्मीदवार उतार दिया है। इसके बाद आरजेडी ने छतरपुर से कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिया। आरजेडी प्रत्याशी विजय राम ने नामांकन भी कर लिया है। वहीं हुसैनाबाद सीट से भी कांग्रेस ने नामांकन कर लिया है। हालांकि उन्हें सिंबल नहीं मिला है। गठबंधन के अनुसार यह सीट भी आरजेडी कोटे की है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र की 8 हॉट सीटें, जिस पर सीट बंटवारे को लेकर महायुति में फंसा पेंच!
इन सीटों पर भी बगावत
वहीं बरही सीट से कांग्रेस ने विधायक उमाशंकर का टिकट काट दिया। इसके बाद उन्होंने सपा के चिन्ह पर नामांकन दाखिल किया है। वहीं विश्रामपुर से कांग्रेस ने सुधीर कुमार को प्रत्याशी बनाया तो इससे बिट्टी सिंह नाराज हो गए और उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया।
ये भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन की भतीजी ने बढ़ाई मुसीबत! पापा की सीट पर की दावेदारी, लिया दादा का आशीर्वाद
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
5 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
6 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
7 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
7 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
10 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
13 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
15 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines