हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चंपई से बीजेपी को होंगे ये 5 फायदे, हेमंत के खिलाफ बनेंगे हथियार! कोल्हान में बदलेंगे समीकरण

Jharkhand Assembly Election 2024: चंपई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे। वहीं सितंबर के पहले सप्ताह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंपई के पैतृक गांव जाकर अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आदिवासी समाज के एक बड़े नेता के बीजेपी में आने से कोल्हान क्षेत्र में सियासी सरगर्मी बढ़ेगी।

विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंपई के पैतृक गांव जाकर अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फोटोः @himantabiswa

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कोयलांचल में कमल खिलाने के लिए कमर कस चुके हैं। सोमवार को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपई के भाजपा ज्वॉइन करने की अब औपचारिकता ही बची है। झारखंड के प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने चंपई सोरेन के 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी। हिमंता ने कहा था कि वह व्यक्तिगत रूप से चाहते थे कि चंपई सोरेन भाजपा में आएं। चंपई के बीजेपी में आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। इस बीच खबर है कि चंपई सोरेन 28 अगस्त को हेमंत सोरेन कैबिनेट से इस्तीफा देंगे।

ये भी पढ़ेंः J-K में इन सीटों पर कांग्रेस के सामने ‘फारुक अब्दुल्ला’ भी चुनौती, समझिए इस ‘चुनावी जंग’ के मायने

चंपई ने क्यों चुनी 28 अगस्त की तारीख

विज्ञापन

दरअसल चंपई सोरेन के 28 अगस्त की तारीख चुनने के पीछे एक बड़ा कारण है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समय पूरे राज्य का दौरा करके महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मईयां योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सम्मान राशि बांट रहे हैं। इसी क्रम में 28 अगस्त को हेमंत सोरेन कोल्हान क्षेत्र के चाईबासा में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। चंपई को कोल्हान क्षेत्र का दिग्गज नेता माना जाता है। और जब हेमंत सोरेन कोल्हान क्षेत्र में होंगे, चंपई सोरेन झामुमो से इस्तीफा देंगे। दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। जानकारी के मुताबिक चंपई के भाजपा ज्वॉइन करने के बाद अमित शाह चंपई सोरेन के गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचेंगे और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ेंः पार्टनर तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है? चिराग के फैसलों से उठे सवाल, अब कर दी ये मांग

विज्ञापन

चंपई से बीजेपी को क्या फायदा

1. चंपई सोरेन के बीजेपी में आने से पार्टी कोल्हान क्षेत्र में मजबूत होगी। कोल्हान क्षेत्र झामुमो का गढ़ है। चंपई कोल्हान के बड़े नेता हैं और उनके आने से बीजेपी को विधानसभा चुनावों में फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

2. चंपई सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। झामुमो के बड़े नेता हैं। उनके बीजेपी ज्वॉइन करने से हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव प्रचार में बीजेपी के पास एक बड़ा कद्दावर नेता होगा, जो सीधे हेमंत सोरेन को टारगेट कर सकता है।

3. हेमंत सोरेन के खिलाफ चंपई सोरेन भाजपा के स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। चुनाव से कुछ समय पहले ही उन्होंने सीएम पद छोड़ा है। ऐसे में हेमंत सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चंपई सोरेन तीखा हमला बोल सकते हैं।

विज्ञापन

4. चंपई सोरेन संताली आदिवासी हैं। सोरेन परिवार की ताकत यही आदिवासी समूह है। चाहे वह संताल का इलाका हो या कोल्हान का, संताली आदिवासियों का वोट ही झामुमो की ताकत है। चंपई के बीजेपी में आने से संताली वोटर भाजपा का रुख कर सकते हैं।

5. स्टार प्रचारक के तौर पर चंपई सोरेन सरायकेला से दुमका तक आदिवासी वोटरों को साध सकते हैं। बतौर सीएम उन्होंने खुद की छवि बनाई है। उनके समर्थकों का नया वर्ग पनपा है। अब देखना ये है कि बीजेपी में जाने पर चंपई को संताली आदिवासियों का कितना समर्थन मिलता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola