Jharkhand 700 School Girls Gave up Food Water Due Toilet: देश के गांवों में आज भी स्कूलों की हालत काफी बदतर है। झारखंड के चतरा से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां स्थित एक सरकारी स्कूल में पिछले 6 महीने से 700 से अधिक छात्राएं कम खाना और कम पानी पी रही है। इसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। स्कूल में छात्राओं के लिए एक भी टाॅयलेट नहीं है।
चतरा के मयूरहंड ब्लाॅक मुख्यालय से एक किमी. दूर विवेकानंद उच्च माध्यमिक स्कूल में कोई शौचालय नहीं है। पांच एकड़ में बने इस स्कूल में स्टेडियम तो है मगर छात्राओं के लिए शौचालय नहीं है। टीओआई की रिपोर्ट की माने तो स्कूल के निर्माण के लिए जिस ठेकेदार को ठेका दिया गया है उसने स्कूल में बने मौजूदा शौचालय को तोड़ दिया लेकिन उसके स्थान पर कोई वैकल्पिक शौचालय का निर्माण नहीं करवाया। इस संस्थान में कुल 1 हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं।
शिक्षकों के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था
जानकारी के अनुसार स्कूल में पुरुष शिक्षकों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। हालांकि मेल टीचर इसके लिए जंगल या खेतों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में स्कूल की महिला शिक्षकों ने एक रास्ता निकाला है। उन्होंने स्कूल के 20 शिक्षकों के लिए एक कमरे को किराए पर लिया है। ताकि टाॅयलेट के तौर पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। हालांकि इसके लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
Jharkhand School No Toilet
प्रशासन दे रहा सिर्फ आश्वासन
उधर ठेकेदार भुनेश्वर महतो ने दावा किया कि शौचालयों का निर्माण फंड की कमी के कारण रुका है क्योंकि निर्माण के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग नई कक्षाओं और चारदीवारी के नवीनीकरण में किया गया। वहीं इस मामले में मयूरहंड ब्लॉक विकास अधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने टीओआई को बताया कि वह जल्द ही स्कूल का दौरा करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शौचालय निर्माण कार्य जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाए।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
5 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
6 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
7 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
7 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
10 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
13 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
15 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines