IT Raid In Odisha and Jharkhand : देश में किसी के पास नोटों की गड्डियों की भरमार है तो किसी के पास कुछ नहीं है। कुछ लोगों के पास इतनी धनराशि है कि नोटों की गिड्डियां गिनते-गिनते मशीनों का भी दम फुल जाता है। ऐसे ही एक ही मामला ओडिशा और झारखंड से सामने आया है, जहां आईडी रेड में इतने रुपये मिले कि मशीनें भी गिनते-गिनते बंद हो गई हैं। आइये जानते हैं क्या का पूरा मामला।
आयकर विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर दबिश दी है। ओडिशा में उनके रिश्तेदारों के नाम पर शराब का कारोबार है। उनके नाम पर ही बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी है। ओडिशा और झारखंड में इस कंपनी के कई दफ्तर हैं, जहां आईटी टीम ने बुधवार को छापेमारी कार्रवाई की थी, जोकि गुरुवार को भी चल रही है। टैक्स चोरी के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। टीम की ओर से जारी तलाशी में नोटों की इतनी गड्डियां मिली हैं कि मशीन भी गिनती करने में फेल हो गई है। अबतक आईडी डिपार्टमेंट को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये प्राप्त हुए हैं।
यह भी पढ़ें : IT Raid: कानपुर में आयकर विभाग की छापेमारी जारी; BMW कार से मिला 7 करोड़ रुपये का Gold
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
आयकर सूत्र के अनुसार, ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और झारखंड के रांची, लोहरदगा में इनकम टैक्स की तलाशी जारी है। इस दौरान आईटी टीम को कंपनी के दफ्तरों से भारी मात्रा में करेंसी बरामद की गई है। नोटों की गड्डियां इतनी अधिक है कि मशीनों ने भी काम करना बंद कर दिया है। इस लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से नोटों की गड्डियों की कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं। इस तस्वीर में अलमारी के अंदर भारी मात्रा में करेंसी रखी दिखाई दे रही है।
संबंधित खबरें
ओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
1 day agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
3 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
8 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
10 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
11 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
12 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
20 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
21 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
24 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines