हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'धोनी पैसे बांट रहे हैं...' कहकर मां की गोद से डेढ़ साल की बच्ची को छीन ले गए थे किडनैपर्स, 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Innocent girl kidnapped in Ranchi name of MS Dhoni: झारखंड के रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर एक मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। घटना के दौरान किडनैपर्स ने ‘धोनी गरीबों को पांच हजार रुपए और घर दे रहे हैं’ कहकर पीड़ित महिला को झांसे में लिया था।

विज्ञापन

Innocent girl kidnapped in Ranchi name of MS Dhoni: देश भर अलग-अलग हिस्सों से आपने अपहरण के अनेकों मामले सुने होंगे लेकिन झारखंड के रांची में हुई अपहरण की वारदात ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, झारखंड के रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर एक मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के लिए किडनैपर्स की ओर से अपनाए गए तरीके को सुनकर हर कोई हैरान है। मामले में पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

धोनी पैसे बांट रहे हैं… कहकर कर लिया अपहरण

पूरा मामला झारखंड के रांची स्थित जगन्नाथपुर का है। जहां रहने वाली मधु देवी ने बताया कि बीते बुधवार को वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ हिनू में एक दुकान पर बच्चों के लिए कपड़े खरीदने गईं थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार महिला के साथ वहां आया और उसने ‘धोनी गरीबों को पांच हजार रुपए और घर दे रहे हैं’ कहकर मधु देवी को झांसे में ले लिया। लालच में आकर मधु देवी ने बाइक सवार अपराधियों से पैसे बांटने वाले स्थान तक छोड़ने की बात कही।

बिजली ऑफिस पर महिला को उतारकर मासूम को लेकर फरार हुए किडनैपर्स

मिली जानकारी के अनुसार, महिला के कहने पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें पैसे बांटने वाले स्थान पर छोड़ने को लेकर हां कर दिया और इसके बाद वो महिला को अपनी बाइक पर बिठाकर वहां से आगे बढ़े। महिला के अनुसार, वह अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ किडनैपर्स के झांसे में आकर उनकी बाइक पर सवार हो गईं। इतना ही नहीं, महिला ने अपनी आठ साल की बेटी को खाने-पीने के स्टॉल पर ही छोड़ दिया। बाइक सवार किडनैपर्स ने महिला को बिजली ऑफिस पर उतार दिया और कहा कि गरीबों को पैसे बांटने के लिए इसी ऑफिस में बैठक चल रही है। इस दौरान जैसे ही पीड़ित मधु का ध्यान भटका तो मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार किडनैपर और उसकी साथी ने डेढ़ साल की बच्ची को उठाया और वहां से फरार हो गए।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, तीन दिन बाद भी हाथ खाली

अचानक हुई इस बड़ी घटना के बाद पीड़ित महिला सीधे थाने पहुंची और मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। आपको बता दें कि खुलेआम हुई इस घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। अभी तक पुलिस को अपहरणकर्ताओं से जुड़ा कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं, इस मामले में स्थानीय थाने के थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर जांच चल रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। लिहाजा, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें