पश्चिम सिंहभूम: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड में कहा घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से जबरन शादी कर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। मैं आज हेमंत सोरेन सरकार को चेतावनी देता हूं कि घुसपैठियों के इस दुस्साहस को रोकें। नहीं तो झारखंड की जनता आपको माफ नहीं करेगी। वोट बैंक का लालच आदिवासियों के कल्याण से बड़ा नहीं हो सकता।
केंद्रीय गृहमंत्री झारखंड के दौरे पर हैं। शनिवार को वह पश्चिम सिंहभूम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश के आदिवासी समुदाय के युवाओं को नौकरी के नाम पर और बच्चों को शिक्षा के नाम पर ठगा गया है। हेमंत सोरेन सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर धोखा दिया गया था।
बीजेपी सरकार की गिनाई खूबियां
राज्य में रघुबर दास के नेतृत्व वाली पिछली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, “जब रघुबर दास को पूर्ण बहुमत मिला, तब हमारी सरकार ने शिक्षा, सड़क और बिजली के लिए परियोजनाएं शुरू कीं। लेकिन फिर एक ऐसी सरकार आई जिसने झारखंड को बर्बाद कर दिया।” क्या हेमंत सोरेन सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा बिहार से अलग किए गए राज्य के कल्याण के लिए काम कर रही है?
14 लोकसभा सीटों में से 12 पर बीजेपी
बता दें झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में से 12 पर बीजेपी और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने जीत दर्ज की है। राजमहल की सीट झामुमो और चाईबासा की सीट कांग्रेस के खाते में गई। शुक्रवार को सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने इस बार खोई हुई सीटों पर ज्यादा फोकस करने की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में अमित शाह की पहली सभा हुई है। इसके बाद संथाल परगना के राजमहल में भी इसी तरह की सभा करने की तैयारी चल रही है। बीजेपी इस बार हारी हुई सीटों को जीत में बदलने की पूरी कोशिश कर रही है।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
41 secs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines