झारखंड में अमित शाह का बड़ा बयान, कहा-आदिवासी लड़कियों से जबरन शादी कर उनकी जमीन कब्जा कर रहे घुसपैठिए

amit shah,lucknow, UP Global Investors Summit, yogi adityanath, pm modi

केंद्रीय मंत्री अमित शाह

पश्चिम सिंहभूम: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड में कहा घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से जबरन शादी कर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। मैं आज हेमंत सोरेन सरकार को चेतावनी देता हूं कि घुसपैठियों के इस दुस्साहस को रोकें। नहीं तो झारखंड की जनता आपको माफ नहीं करेगी। वोट बैंक का लालच आदिवासियों के कल्याण से बड़ा नहीं हो सकता।

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री झारखंड के दौरे पर हैं। शनिवार को वह पश्चिम सिंहभूम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। आगे  उन्होंने कहा कि प्रदेश के आदिवासी समुदाय के युवाओं को नौकरी के नाम पर और बच्चों को शिक्षा के नाम पर ठगा गया है। हेमंत सोरेन सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर धोखा दिया गया था।

विज्ञापन

बीजेपी सरकार की गिनाई खूबियां 

राज्य में रघुबर दास के नेतृत्व वाली पिछली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, “जब रघुबर दास को पूर्ण बहुमत मिला, तब हमारी सरकार ने शिक्षा, सड़क और बिजली के लिए परियोजनाएं शुरू कीं। लेकिन फिर एक ऐसी सरकार आई जिसने झारखंड को बर्बाद कर दिया।” क्या हेमंत सोरेन सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा बिहार से अलग किए गए राज्य के कल्याण के लिए काम कर रही है?

14 लोकसभा सीटों में से 12 पर बीजेपी

बता दें झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में से 12 पर बीजेपी और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने जीत दर्ज की है। राजमहल की सीट झामुमो और चाईबासा की सीट कांग्रेस के खाते में गई। शुक्रवार को सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने इस बार खोई हुई सीटों पर ज्यादा फोकस करने की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में अमित शाह की पहली सभा हुई है। इसके बाद संथाल परगना के राजमहल में भी इसी तरह की सभा करने की तैयारी चल रही है। बीजेपी इस बार हारी हुई सीटों को जीत में बदलने की पूरी कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ