Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में एक पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। जानकारी और शिकायत के बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। वहीं, पीड़ित महिला को इलाज के लिए रांची रिम्स के बर्न वॉर्ड में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति की पहचान आमिर के रूप में हुई है। वह नामकुम का रहने वाला बताया जा रहा है। पीडि़त महिला की बुआ ने बताया कि रविवार की सुबह हिना अपने घर में मुंह धो रही थी। इसी दौरान आमिर वहां पहुंचा और स्टील के जग में रखा तेजाब हिना के चेहरे पर फेंककर वहां से भाग निकला।
पड़ोसियों ने रिम्स में पीड़िता को कराया भर्ती
तेजाब फेंके जाने के बाद हिना ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद घर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घरवालों को हिना ने तेजाब फेंकने की बात कही जिसके बाद उसे तत्काल रांची रिम्स के बर्न वॉर्ड में भर्ती कराया गया।
उधर, हिना के घरवालों ने आरोपी आमिर के खिलाफ नामकुम थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जांच में शामिल अधिकारियों ने कहा कि पति को उसकी क्रूरता के लिए संबंधित धाराओं के तहत दंडित कराने का प्रयास किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
3 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
4 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
7 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
11 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
12 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
16 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
16 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines