Jharkhand News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के चेहरे पर फेंका तेजाब, आरोपी की तलाश जारी

ranchi news
विज्ञापन

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में एक पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। जानकारी और शिकायत के बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। वहीं, पीड़ित महिला को इलाज के लिए रांची रिम्स के बर्न वॉर्ड में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति की पहचान आमिर के रूप में हुई है। वह नामकुम का रहने वाला बताया जा रहा है। पीडि़त महिला की बुआ ने बताया कि रविवार की सुबह हिना अपने घर में मुंह धो रही थी। इसी दौरान आमिर वहां पहुंचा और स्टील के जग में रखा तेजाब हिना के चेहरे पर फेंककर वहां से भाग निकला।

विज्ञापन

पड़ोसियों ने रिम्स में पीड़िता को कराया भर्ती

तेजाब फेंके जाने के बाद हिना ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद घर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घरवालों को हिना ने तेजाब फेंकने की बात कही जिसके बाद उसे तत्काल रांची रिम्स के बर्न वॉर्ड में भर्ती कराया गया।

उधर, हिना के घरवालों ने आरोपी आमिर के खिलाफ नामकुम थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद  पुलिस पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जांच में शामिल अधिकारियों ने कहा कि पति को उसकी क्रूरता के लिए संबंधित धाराओं के तहत दंडित कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ