'अयोध्या से बाबर को निकाला बाहर...'अब झारखंड के आलमगीर और इरफान की बारी', हिमंत सरमा का बड़ा बयान

Himanta Biswa: सीएम ने अपने भाषण में झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर घुसपैठियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इससे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

Jharkhand Assembly Election 2024, Jharkhand Assembly Election 2024 Candidates of BJP Congress Congress

Himanta Biswa

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड के लोगों से अपील करते हुए कहा कि राज्य से आलमगीर आलम और इरफान अंसारी जैसे भ्रष्ट नेताओं को हटाना है, जिस तरह भाजपा ने अयोध्या से बाबर को हटाया था। बता दें कांग्रेस नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगिरी आलम पर करोड़ों रुपये के मनी लांड्रिंग का आरोप है, वे फिलहाल जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

दरअसल, सीएम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के झारखंड प्रभारी हैं, ऐसे में वे लगातार झारखंड में झामूमो और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। एक जनसभा में उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी भाजपा उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, हमें ऐसे नेताओं को राज्य से बाहर करना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

झारखंड में रेप के 7700 केस दर्ज किए गए

सीएम ने अपने भाषण में झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर घुसपैठियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इससे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पर निशाना साधते हुए उन पर महिलाओं के अधिकारों पर ‘पाखंड’ करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कथित तौर पर झारखंड में इस साल अब तक 7700 रेप केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा राज्य में 8000 हत्याओं, 785 डकैतियों और लगभग 6900 अपहरणों जैसे गंभीर केस दर्ज हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस करती है बंटवारे की राजनीति

आगे सीएम सरमा ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए लोगों को कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एकजुट रहना होगा। हम आलमगीर आलम और इरफान अंसारी जैसे मंत्रियों को राज्य से बाहर निकाल देंगे, जिन्होंने झारखंड को लूटा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ