Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन आज 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। विधायकों की शपथ के बाद मंत्रिमंडल की शपथ होगी। यानि आज शाम 4 बजे हेमंत सोरेन अकेले सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह में 10 पार्टियों के 18 नेता शामिल होंगे।
कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा। माले ने अब तक सरकार में शामिल होने पर फैसला नहीं किया है। इसके लिए 29 नवंबर को बैठक बुलाई गई है।
बता दें कि हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोमवार रात को दिल्ली आए थे। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सोरेन कांग्रेस कोटे के मंत्रियों और विभाग पर बात करने गए थे। इसके बाद खबर आई कि वे अकेले ही सीएम पद की शपथ लेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा
बता दें कि हेमंत सोरेन का यह बतौर सीएम चौथा कार्यकाल होगा। सोरेन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39 हजार से अधिक वोटों से हराया था। बता दें कि झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की।
ये भी पढ़ेंः ‘देश में और भी मुद्दे संसद चलने दो…’, कांग्रेस-TMC आमने-सामने, INDIA में फूट
इंडिया के ये नेता होंगे शामिल
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, पंजाब के सीएम भगवंत मान, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेंः क्या MVA को अलविदा कहेंगे उद्धव ठाकरे? महाराष्ट्र में हार के बाद विपक्षी खेमें में मचा बवाल!
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
16 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines