Hemant Soren Oath Ceremony Live: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। रांची में गुरुवार को आयोजित समारोह में उन्होंने 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। समारोह में इंडिया ब्लॉक के दिग्गज नेता शिरकत कर रहे हैं। इस समारोह में राहुल गांधी के साथ तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन पहुंचे हैं। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शिरकत कर रहे हैं।
पत्नी के साथ समारोह में पहुंचे अरविंद केजरीवाल
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पार्टी सांसद राघव चड्ढा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।
चौथी बार सीएम बने हेमंत सोरेन
बता दें कि हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के सीएम बने हैं। हालांकि इस साल उन्हें जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हेमंत सोरेन को जून में हाई कोर्ट ने जमानत दी थी। वह करीब 5 महीने तक जेल में रहे। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने झारखंड चुनाव में पार्टी को एकजुट किया और शानदार जीत दर्ज की। अब वे एक बार फिर सीएम बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: Jharkhand Election Result 2024: हेमंत सोरेन के वो ‘मास्टर स्ट्रोक’, जिनकी वजह से झारखंड में NDA को लगा झटका
जेएमएम ने दर्ज की शानदार जीत
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 81 में से 31 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी ने 21, कांग्रेस ने 16, आरजेडी ने 4, सीपीआई (ML) (L) ने 2 और अन्य ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है। झारखंड में इंडिया ब्लॉक ने एक साथ चुनाव लड़ा। यहां बहुमत का आंकड़ा 42 था। जिसे इंडिया ब्लॉक ने आसानी से पार कर लिया। हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद जल्द ही कैबिनेट की घोषणा की जाएगी।
ये भी पढ़ें: चौथी बार सीएम पद की शपथ लेते समय पहली ही लाइन में अटक गए हेमंत सोरेन, देखें Video
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
19 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines