हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'हेमंत' के सामने 'हिमंत' की टूटी हिम्मत, झारखंड के नतीजों ने निकाली असम सीएम के बयानों की 'हवा'

Jharkhand Assembly Election Result 2024: चुनाव प्रचार के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने झामुमो और हेमंत सोरेन पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में जहां बाबर बसे हैं, उन्हें ढूंढ-ढूंढ कर लात मार कर देश से भगाया जाएगा।

विज्ञापन
Hemant Soren-Himanta Biswa Sarma

Jharkhand Assembly Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के शुरुआती नतीजों ने बीजेपी की कमर ‘तोड़’ दी है। यहां आए अभी तक के रुझानों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनती नजर आ रही है। जबकि बीजेपी के दावों की ‘हवा’ निकलती दिखाई पड़ रही है।

बता दें बीजेपी ने अपने तेजतर्रार नेता और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया था। दोनों नेता अपने-अपने राज्यों में राजनीति के कद्दावर नेता हैं और इन्हें कई चुनावों में अपनी पार्टी को विजय दिलाने का श्रेय जाता है। लेकिन इन नेताओं का विजय रथ का पहिया झारखंड में थमता दिखाई पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Election Result 2024: हेमंत सोरेन के वो ‘मास्‍टर स्‍ट्रोक’, ज‍िनकी वजह से झारखंड में NDA को लगा झटका

विज्ञापन

सुर्खियों में रहे थे हिमंत बिस्वा के बयान

चुनाव प्रचार में हिमंत बिस्वा सरमा ने झामुमो और हेमंत सोरेन पर बड़े तीखे हमले किए थे। जमशेदपुर के साकची स्थित बोधि मैदान में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कहा था कि अगर एनडीए की सरकार राज्य में आई तो यहां किसी भी शहर और जिले के नाम मुगल शासकों के नाम पर नहीं होंगे। मुगल शासकों से जुड़े नाम बदले जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में जहां बाबर बसे हैं, उन्हें ढूंढ-ढूंढ कर लात मार कर देश से भगाया जाएगा।

‘घुसपैठियों को वोट की तुष्टिकरण के लिए बुलाया’ 

हिमंत बिस्वा ने झारखंड के संताल परगना पर बढ़ रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या पर हेमंत सोरेन को घेरा था। उन्होंने कहा था कि झारखंड में घुसपैठियों को वोट की तुष्टिकरण के लिए बुलाया जाता है। बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से ही राज्य की डेमोग्राफी बदल गई है। हमारी सरकार बनेगी तो हम घुसपैठियों को लात मार-मारकर झारखंड से बाहर निकालेंगे।

विज्ञापन

‘हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना बंटी-बबली’

हिमंत बिस्वा ने हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना को बंटी-बबली करार देते हुए कहा था कि चुनाव के दौरान एक दूजे के लिए फिल्म की शूटिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनेते ही बालू फ्री कर दिया जाएगा। माताओं-बहनों को 2100 रुपये देने की योजना को कैबिनेट की पहली बैठक में पारित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता से दूर क्यों BJP! जानें 5 बडे़ कारण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola