Girlfriend cut off boyfriend’s private part: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट तेजधार ब्लेड से काट दिया, क्योंकि उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। पीड़ित शख्स का फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ओरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्राइवेट पार्ट को काट डाला प्रेमिका ने धारदार ब्लेड से
बता दें कि पीड़ित शख्स की पहचान घनश्याम राय के रूप में की गई है और वह पिछले एक साल से सरिता देवी के साथ रिश्ते में था। सरिता ने घनश्याम से शादी के लिए बहुत जोर दिया, लेकिन इसके बावजूद उसने शादी से इंकार कर दिया। घनश्याम के बार-बार मना करने से सरिता परेशान हो गई थी, जिसके बाद उसने अपने प्रेमी घनश्याम का प्राइवेट पार्ट धारदार ब्लेड से काट डाला।
आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी के तहत केस दर्ज
महिला द्वारा अपने प्रेमी पर इस तरह जघन्य वारदात को अंजान देने बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। पीड़ित शख्स की तरफ से लिखित शिकायत और मेडिकल परीक्षण के आधार पर सरिता पर उसके घृणित कृत्य के लिए आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घनश्याम के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पीड़ित शख्स ने सरिता के साथ बनाए थे शारीरिक संबंध
बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय घनश्याम पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। हालांकि, उसको 32 वर्षीय सरिता से प्यार हो गया था। इसके बाद कपल के बीच नंबर एक्सचेंज हुआ और दोनों लगातार संपर्क में थे। घनश्याम सरिता के साथ अंतरंग संबंध में शामिल था क्योंकि उसने उससे शादी करने का वादा किया था।
संबंधित खबरें
हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
5 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
6 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
9 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
13 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
14 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
18 days agoधोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
18 days agoईडी की झारखंड-ओडिशा में छापेमारी, सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines