धनबाद से अरूण कुमार तिवारी की रिपोर्टः धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र स्थित महेशपुर बस्ती में एक 20 वर्षीय युवती पिछले 50 घंटो से भी अधिक समय से अपने कथित प्रेमी के घर दरवाजे पर धरने पर बैठी है। युवती यहां अपनी दादी और अपने कुछ जानने वालों के साथ आई है। वहीं युवती का कथित प्रेमी घर से फरार बताया जा रहा है।
साथ खाई जीने मरने की कसमें
युवती ने बताया कि महेशपुर निवासी उत्तम पटेल से उसकी पहली मुलाकात 4 साल पहले एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के समीप हुई थी। इसके बाद उन दोनों में प्रेम परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाई। लेकिन जब युवती ने युवक से शादी की इच्छा जाहिर की तो युवक बहाने बनाने लगा। इतना ही नही युवक ने युवती का फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। जिससे आहत होकर युवती उसके घर के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई।
प्रेमी हुआ घर से फरार
वहीं युवती को अपने दरवाजे पर धरने पर बैठा देख एक ओर जहां उत्तम अपने घर से फरार हो गया है। वहीं प्रेमी के घर वालों ने अब तक एक बार भी घर का दरवाजा खोल कर धरने पर बैठी युवती से बात करने की जहमत नहीं उठाई है। दूसरी ओर इस कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे अपने प्रेमी को पाने के लिए दिन-रात धरने पर बैठी युवती को आस पास के लोगों द्वारा ठंड से बचने के लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही मामले की जानकारी राजगंज थाना की भी दी गई है।
संबंधित खबरें
ओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
2 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
4 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
9 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
11 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
12 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
13 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
21 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
22 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
25 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines