Jharkhand Honor Killing Case: जिस बेटी को इतने प्यार से पाला- पोसा उसी की मां ने अपने हाथों से जान ले लगी। मामला प्रेम- प्रसंग का है। मृत लड़की का कुछ समय से मोहल्ले के लड़के से अफेयर चल रहा था। वह उसी से शादी करना चाहती थी। जब उसने अपनी मां को यह बात बताई तो वह सुनते ही आग-बबूला हो गई और शादी करवाने से इंकार कर दिया। जब बेटी ने दोबारा शादी की जिद्द की तो मां ने गुस्से में आकर उसे गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मां ने खुद थाने जाकर अपना गुनाह कबूला और पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी करने की कर रही थी जिद्द
घटना झारखंड के बगोदर की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की का मोहल्ले के लड़के से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। यह बात पूरे मोहल्ले को पता थी। लड़की की मां ने उसे कई बार समझाया, लेकिन फिर भी वह उससे मिलती थी। शादी करने की जिद्द करती थी। जब मां ने शादी कराने से इंकार किया तो वह घर से भाग जाने की धमकी देने लगी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने उसकी शादी कहीं और तय कर रखी थी, लेकिन बेइज्जती होने के डर से उसने गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी।
यह भी पढ़े: Watch Video: ‘गुलाबी आंखें’ गाने पर Kapil Dev का पत्नी के साथ डांस
पुलिस मामले की जांच में जुटी
आरोपी महिला के पति ने बगोदर थाने में महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं एक सवाल यह भी है कि महिला के पास पिस्तौल कहां से आई? पिस्तौल पहले से घर पर रखी थी या फिर उसने मंगाई थी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मौके से पिस्तौल जब्त कर ली है।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
1 day agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
2 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
3 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
11 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
12 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
15 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
19 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
20 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines