Dhanbad से अरुण कुमार तिवारी की रिपोर्टः धनबाद (Dhanbad) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पांडेय बरवा में एक ही परिवार को चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। सभी को गंभीर हालत में धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आत्महत्या का प्रयास करने वालों में पांडेय बरवा निवासी टीपन महतो, उनकी पत्नी दुखिया देवी, बड़ी बेटी गीता और छोटी बेटी संगीता कुमारी शामिल हैं।
3 माह के बच्चे की मौत के बाद परिवार सदमे में आया
अस्पताल में भर्ती दुखिया देवी ने घटना के बारे में बताया कि उनकी बड़ी बेटी गीता के 3 माह के बच्चे का इलाज कराने के लिए वे लोग सोमवार को कोलकाता ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद वे सभी नवजात का शव लेकर वापस घर आ गए। घर पहुंचने के बाद उनकी बेटी गीता देवी विलाप करने लगी। रो-रोकर उसका बुरा हाल था।
यह भी पढ़ेंः झारखंड में पिता ने बेटों के साथ मिलकर बेटी को उतारा मौत के घाट, कहानी जान हैरान हो जाएंगे
ससुराल की प्रताड़ना के कारण बेटी रहती है मायके में
उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत के सदमे आकर सभी ने आज सुबह जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्होंने आगे बताया कि बड़ी बेटी की शादी उन्होंने धूमधाम से टुंडी निवासी एक युवक से की थी। उनका आरोप है कि बेटी को ससुराल में अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों की प्रताड़ना और बच्चे का इलाज नहीं कराए जाने के बाद बेटी मायके में रहने लगी।
इलाके में है कुछ इस तरह की चर्चा
इधर स्थानीय लोगों में चर्चा है कि नवजात बच्चे का इलाज कराने को लेकर घर मे क्लेश रहती थी। इसके बाद आज बच्चे का शव देख उसकी मां गीता पूरी तरह से टूट गई। वह अपने माता-पिता और बहन को ही अपने बच्चे की मौत का दोषी मान चीखने चिल्लाने लगी। इसके बाद बेटी और माता-पिता के बीच विवाद बढ़ गया।
झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
5 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
6 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
9 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
13 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
14 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
18 days agoधोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
18 days agoईडी की झारखंड-ओडिशा में छापेमारी, सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines