Father Killed Daughter:: झारखंड के चाईबासा जिले में एक पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने पिता और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। घटना जिले के चक्रधरपुर इलाके की है।
न्यूज एजेंसी ANI ने चाईबासा के एसपी के हवाले से बताया कि आरोपी पिता मुस्तफा अहमद और उसके दो बेटों ने मिलकर 20 साल की सादिया कौसर की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, मुस्तफा अहमद ने बेटी को रात में उसके प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए देख लिया था।
और पढ़िए –Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने पर सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कही ये बात
9 फरवरी की है वारदात
पुलिस के मुताबिक, एसपी आशुतोष शेखर ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली थी कि 20 साल की लड़की 9 और 10 फरवरी की रात से गायब है। जानकारी के बाद हमने छानबीन शुरू की। इस दौरान लड़की के घर में ही उसका फोन बरामद किया गया। जांच पड़ताल के दौरान 13 फरवरी को लड़की की लाश को भी एक कुएं से बरामद कर लिया गया।
चाईबासा एसपी ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि लड़की के पिता मोहम्मद मुस्तफा अहमद ने अपनी बेटी को किसी लड़के से फोन पर वीडियो कॉल करते पकड़ लिया था। इसके बाद मुस्तफा ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर बेटी के साथ मारपीट की। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई।
मुस्तफा और उसके बेटों को लगा कि सादिया कौसर की मौत हो गई है। इसलिए उन्होंने लड़की की लाश को घर के पास ही एक कुएं में फेंक दिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
2 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
3 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
6 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
10 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
11 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
15 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
15 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines