हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Dhanbad में पेड़ों की कटाई के लिए पहुंचे BCCL के खिलाफ प्रदर्शन, कर्मियों को उल्टे पांव लौटना पड़ा

विज्ञापन
ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर पेड़ों को कटने से बचाया है।

Dhanbad (Jharkhand): धनबाद में पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिए यहां के लोगों द्वारा किए जा रहे चिपको आंदोलन का भी बीसीसीएल के अधिकारियों पर असर नहीं हो रहा है। जिससे लोगों में अब बीसीसीएल के प्रति आक्रोश पनपने लगा है। एक ऐसा ही नजारा मंगलवार को देखने को मिला।

दरअसल माइनिंग के लिए बीसीसीएल के सुरक्षा बलों और अधिकारियों की देख रेख में हो रही पेड़ों की कटाई को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने जंगल की कटाई कर रहे बीसीसीएल कर्मियों, अधिकारियों एवं उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों को उल्टे पांव लौटने पर विवश कर दिया। इस वरोध की वजह से एक बार पुनः सैकड़ो पेड़ कटने से बच गए।

2 हजार पेड़ काटने पहुंचे थे कर्मी

धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित गोपालीचौक के 13 नम्बर से 17 नंबर के बीच स्थित एक किलोमीटर तक फैले हरे भरे जंगल को काटने पहुंची बीसीसीएल की टीम का स्थानीय लोगों ने खुलकर विरोध किया। मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़ ने न सिर्फ सड़क पर उतर कर इसके खिलाफ नारेबाजी की, बल्कि उग्र रूप अपनाते हुए यहां के करीब 2 हजार पेड़ों को काटने पहुंची बीसीसीएल की टीम को यहां से बैरंग लौटने पर विवश कर दिया।

Dhanbad

पेड़ों से चिपक कर शुरू किया था आंदोलन

बता दें कि बीसीसीएल पीबी एरिया प्रबन्धक ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग को पत्र भेज वन विभाग से यहां स्थित करीब दो हजार पेड़ों को काटने का आदेश प्राप्त किया है, ताकि यहां उत्खनन कर कोयला निकाला जा सके। जिसके बाद यहां की स्थानीय जनता एवं पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों की होने वाली अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिए चिपको आंदोलन शुरू किया था। जिसके तहत पिछले दिनों सैकड़ों महिला एवं बच्चों ने पेड़ों से चिपक कर पेड़ो को कटने से बचाया था।

लोग बोले- पेड़ों की कटाई उचित नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि धनबाद में प्रदूषण चरम पर है। ऐसे में पेड़ों की कटाई उचित नहीं हैं। यदि बीसीसीएल को कोयले का उत्खनन करना ही है तो वह अंडरग्राउंड माइनिंग करे, न कि पेड़ों की कटाई कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने किसी तरह लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया और इसपर वार्ता कर इसका हल निकालने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।

धनबाद से अरुण कुमार तिवारी की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: Chhattigarh में कांग्रेस MLA विक्रम मंडावी के काफिले पर हमला, सुबह ही एक नक्सली का हुआ था एनकाउंटर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें