धनबाद से अरुण कुमार तिवारी की रिपोर्टः नकाबपोश अपराधियों ने बीती देर रात झरिया थाना क्षेत्र के विक्ट्री स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास लूटपाट की नीयत से वहाँ खड़े एक ट्रक पर गोलीबारी की। जिसमे ट्रक का चालक घायल हो गया है।
जिसे इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। (Dhanbad News) घटना को सूचना पर मौके पर पहुंची झरिया पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ट्रक में सो रहे ड्राइवर को लगी गोली
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार रात पुणे से धनबाद (Dhanbad News) पहुंची महाराष्ट्र नम्बर ट्रक संख्या एमएच 12 आरएन 9299 का चालक चोपन पाल गंगोत्री नामक सेनेटरी की दुकान में माल उतार कर नो एंट्री खुलने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कुछ नकाबपोश अपराधी ट्रक का डीजल और टायर लूटने की नीयत से वहाँ आ धमके और ट्रक पर फायरिंग शुरू कर दी, ताकि ट्रक का ड्राइवर डर कर मौके से फरार हो जाए, लेकिन इस फायरिंग में ट्रक में सो रहे ट्रक ड्राइवर चोपन पाल को गोली लग गई और वो घायल हो गया।
पुलिस ने दो खोखे किए बरामद
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची झरिया पुलिस ने घायल ड्राइवर को तत्तकाल इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को मौके से दो खोखा भी बरामद हुआ है। घायल ट्रक ड्राइवर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घायल ड्राइवर चोपन ने बताया कि वह पहली बार धनबाद आया है। वह ट्रक खड़ी कर उसमें सो रहा था, इसी दौरान नकाबपोश तीन अपराधी लूटपाट की नीयत से मौके पर पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दी।
संबंधित खबरें
ओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
2 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
4 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
9 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
11 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
12 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
13 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
21 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
22 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
25 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines