Dhanbad fire: धनबाद के आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगने के मामले में PMO के बाद अब झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सीएम ने कहा, राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता धनबाद जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।
घायल लोगों को इलाज मुहैया कराया जार रहा
सीएम ने ट्वीट किया, “आपदा प्रबंधन मंत्री श्री @BannaGupta76 जी वर्तमान स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी लेने के लिए धनबाद जाएंगे।” इससे पहले हेमंत सोरेन ने आग की घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया था। सोरेन ने ट्वीट किया, “धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मौत बेहद दिल दहला देने वाली है। जिला प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है और दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज मुहैया करा रहा है। मैं खुद पूरे मामले की जांच कर रहा हूं।” उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी घायलों को त्वरित चिकित्सा प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।
और पढ़िए – Hajipur News: पटना से समस्तीपुर जा रही कार में अचानक लगी आग, दो दमकलों ने आग पर पाया काबू
https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1620712764024164353?s=20&t=ZW17-Jp8pMCf7J-kpRSspQ
कई मंजिलों पर फैल गई थी आग
इससे पहले पीएमओ ने ट्वीट किया, “धनबाद में लगी आग में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।” बता दें मंगलवार को झारखंड के धनबाद जिले में आशीर्वाद अपार्टमेंट में भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 10 महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। इसके अलावा इस मामले में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अपार्टमेंट में एक फ्लैट में शादी समारोह चल रहा था।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
5 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
6 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
7 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
7 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
10 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
13 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
15 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines