रांची: ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा तो हर कोई देता फिरता है, लेकिन असल जिदंगी में बेटियों की कीमत समझनी है तो झारखंड के एक शख्स से प्रेरणा लेनी होगी। इन्होंने जिस तरह से हंसते-गाते बेटी के हाथ पीले करके उसे जिंदगी की नई शुरुआत की शुभकामनाएं देकर विदा किया था, ठीक वैसे ही बैंड-बाजे के साथ अब उसके ससुराल से वापस भी ले आए। मामला ससुराल में बेटी की प्रताड़ना का है, जिसके बाद एक पिता ने यह अनूठा कदम उठाकर देश-दुनिया के लिए एक नई मिसाल कायम की है। इस अनूठे वेलकम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है। जो भी इस वीडियो काे देख रहा है, वही इसकी तारीफ करता नहीं थक रहा। देखें Video
<
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के राजधानी नगर रांची के कैलाश नगर स्थित कुम्हार टोली की साक्षी गुप्ता पुत्री प्रेम गुप्ता की शादी 28 अप्रैल 2022 को शहर के ही सर्वेश्वरी नगर निवासी सचिन कुमार के साथ हुई थी। अब 15 अक्टूबर को अपने मायके लौट आई। गजब की बात है कि जिस तरह करीब डेढ़ साल पहले बैंड-बाजे के साथ पिया के घर के लिए यहां से गई थी, उसी तरह अब वापसी भी हुई है। वही खुशी और गम था और वही गली में देखने वालाें की कतार। जब साक्षी के पिता प्रेम प्रेमसहित बेटी को लेकर अपने आंगन में लेकर आए तो पूरा गांव देखता ही रह गया। फर्क है तो सिर्फ वजह में।
यह भी पढ़ें: दिल-खुश मौसम में दिल्ली घूमने निकले अमेरिकी राजदूत, दनादन सेल्फी, बच्चों के साथ मस्ती
बिजली निगम में नौकरी करता है धोखे का आरोपी पति, बार-बार निकाल देता था घर से
परिवारजनों की मानें तो साक्षी की जिस युवक के साथ शादी हुई थी, वह झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के रूप में सेवारत है। उसने शादी के कुछ दिन बाद ही साक्षी को परेशान करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, बार-बार मायके आने और ससुराल लौटने के सिलसिले के बीच सचिन की पहले भी दो शादियां होने का पता चला तो अब उसे बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ मायके वापस लाने का फैसला किया गया।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस को दिल दे बैठा ट्रक ड्राइवर, प्यार की खातिर दोनों किडनियों को दान करने के लिए हुआ तैयार
इसका वीडियो भी प्रेम गुप्ता ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। कैप्शन में गुप्ता ने लिखा है, ‘बड़े अरमानों और धूमधाम के साथ लोग अपनी बेटियों की शादी करते हैं, लेकिन यदि जीवनसाथी और परिवार गलत निकलता है या गलत काम करता है तो आपको अपनी बेटी को आदर और सम्मान के साथ अपने घर वापस लाना चाहिए क्योंकि बेटियां बहुत अनमोल होती हैं’। इस बारे में प्रेम गुप्ता ने कहा कि उन्होंने बड़े अरमानों के साथ बेटी की शादी की थी। बेटी के शोषण से मुक्त होने की खुशी में उन्होंने फिर से वही धूम-धड़ाका किया है। हालांकि साक्षी की तरफ से कोर्ट में तलाक का केस किया गया और सचिन ने गुजारा भत्ता देने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: शख्स ने कचरा गाड़ी में फेंक दिए 12 लाख के गहने, खुद का ही ‘आइडिया’ पड़ गया भारी
पति के लैपटॉप से खुला था राज
उधर, इस बारे में साक्षी का कहना है कि अप्रैल में जब वह शादी की सालगिरह मनाने ससुराल गई थी तो अचानक पति का लैपटॉप हाथ लग गया। उसमें पति सचिन की पहले से दो शादियों के बारे में गहरे राज का पता चला। बाद में उसने उन दोनों युवतियों से खुद बात की। उन दोनों ने भी धोखा होने की बात कही तो इसके बाद साक्षी ने इस पूरे कांड के बारे में बाद पिता को बताया। उन्होंने बेटी का साथ दिया।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
5 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
6 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
7 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
7 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
10 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
13 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
15 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines