Income Tax Raid at Congress MP Dheeraj Sahu: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शराब कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों पर अभी भी आयकर विभाग की रेड जारी है। आयकर विभाग की टीमों ने 5 दिन पहले साहू के बंगाल, झारखंड स्थित 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में अब तक कुल 351 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। एजेंसी ने अपने इतिहास में यह अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है जिसमें इतनी भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है।
साहू ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप है। इसी क्रम में 6 दिसंबर को छापेमारी की थी। अधिकारियों ने 10 अलमारियों में से 176 बैग नकदी बरामद की थी। इसके बाद 4 बैकों से मशीनें मंगवाकर गिनती शुरू की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि उन्हें कुल 176 बैग मिले थे। कैश गिनने के लिए आयकर विभाग और बैंकों की 80 अधिकारियों की 9 टीमें जुटी थीं। टीम ने 24 घंटे की शिफ्ट में काम कर इन नकदी को गिना है।
आज प्रेस काॅन्फ्रेंस कर सकता है आयकर विभाग
एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मशीनों के चलने को लेकर आ रही दिक्कतोें के बाद इंजीनियरों की एक टीम भी हर समय मौके पर मौजूद रही। बता दें कि यह नकदी बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों से बरामद की गई है। इस बीच आयकर विभाग की टीम ने कपंनी से जुड़े अधिकारियों और लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं आयकर विभाग की टीम ने कुछ कैश साहू के बिजनेस पार्टनर के घर से भी बरामद किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज आयकर विभाग कार्रवाई पूरी करने के बाद प्रेस वार्ता कर रेड से जुड़ी जानकारी शेयर करेगी।
संबंधित खबरें
हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
4 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
4 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
7 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
11 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
13 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
16 days agoधोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
17 days agoईडी की झारखंड-ओडिशा में छापेमारी, सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines